
पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी बसुकेदार पुलिस ने रघुनाथ पुत्र स्व0 दर्शन लाल निवासी ग्राम बीरोंदेवल पो0 नैनीपोडार थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को 04 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। इस दौरान पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक अनूप शर्मा, आरक्षी शैलेन्द्र, आरक्षी नरेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे।



