उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का कर रहे कार्य कुलदीप रावत, अब तक हजारों लोगों को भाजपा की दिला चुके हैं सदस्यता

गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का कर रहे कार्य कुलदीप रावत, अब तक हजारों लोगों को भाजपा की दिला चुके हैं सदस्यता

केदारघाटी में भाजपा प्रत्याशी को मजबूत करने में जुटे कुलदीप रावत,
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव मतदान की तारिख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा की ओर जनता का रुझान भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी केदारघाटी के गांव-गांव जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं, वहीं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता भी गांव – गांव जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान 19 अप्रैल को होना है। मतदान की तिथि नजदीक आते देख भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।

वहीं, केदारनाथ विधानसभा से दो बार चुनाव लड़कर दूसरे नम्बर पर रहे कुलदीप रावत को भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी की जीत के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हुई है। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से कुलदीप रावत लोगों को भाजपा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। अब तक वे हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला चुके हैं, जबकि उनका भी अपना वोट बैंक है। ऐसे में भाजपा केदारघाटी में मजबूत होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन संयोजक कुलदीप रावत ने गुप्तकाशी, मस्ता, नारायणकोटी,  कालीमठ, भीरी, परकंडी, नागजगई, ल्वारा, लमगौंडी, बसुकेदार सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की जनता से अपील की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने लोगों से कहा कि केन्द्र सरकार की बदौलत आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जबकि आल वेदर कार्य भी पूर्ण होने की कगार पर है। इसके अतिरिक्त रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लम्बी सुरंग के साथ ही पुल निर्माण के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कुंड से गुप्तकाशी राजमार्ग के ट्रीटमेंट को लेकर 99 करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिस पर कार्य चल रहा हैं। जनपद में जितनी भी बड़ी विकासपरक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, वह केन्द्र की मोदी सरकार की देन है। आज रुद्रप्रयाग जनपद में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी का चौहमुंखी विकास हो रहा है। रोजगार के संसाधन पैदा हो रहे हैं। हर वर्ष केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब जनता का भी फर्ज बनता है कि वे तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनाने को लेकर गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करें। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!