उत्तराखंडखास खबरेंगांवराजनीतिराष्ट्रीय

पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया तल्ला नागपुर व क्यूंजा घाटी में जनसम्पर्क, जिला महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में भी किया प्रतिभाग

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने तल्ला नागपुर व क्यूंजा घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगा तथा उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय में रूद्रप्रयाग विधानसभा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। भाजपा कार्यालय रुद्रप्रयाग में रूद्रप्रयाग विधानसभा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल वीरों की भूमि रही है इसलिए यहाँ के पग – पग की माटी तिलक के समान है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल की माटी मैं माधो सिंह भंडारी , तीलू रोतेली व देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत सहित असंख्य महान विभूतियों की जन्म व कर्म स्थली रही है। उन्होंने महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि आज महिलायें देश के सर्वोच्च पदो पर आसीन होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन निस्वार्थ व समर्पण भावना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा आने वाले दो वर्षों में ऋर्षिकेश से कर्णप्रयाग का रेलवे सफर का सपना साकार हो जायेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को क्षेत्र के विकास के लिए आगे आना होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी जैसी योजनायें संचालित की है। भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी सहित कई वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया । जबकि संचालन रूद्रप्रयाग विधानसभा प्रभारी शकुन्तला जगवाण ने किया।
महिला सम्मेलन के बाद पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने सतेराखाला, मयकोटी, दुर्गाधार, चोपता, खडपतियाखाल, घिमतोली, कनकचौरी, मोहनखाल व चन्द्रनगर में जनसम्पर्क किया तथा उनके आगमन पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बद्री केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, लोक सभा प्रभारी पुष्कर काला, जिला प्रभारी ऋर्षि कड़वाल, लोकसभा संयोजक विजय कपरवाण, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, पूर्व राज्यमंत्री अशोक खत्री, शिव प्रसाद मंमगाई, केदारनाथ विधानसभा प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, लोक सभा प्रबंधन समिति संयोजक कुलदीप रावत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश उनियाल,बिक्रम कण्डारी, संजय दरमोडा़, नगर मण्डल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, भारत भूषण भटट्, भूपेंद्र भण्डारी, जिला मंत्री गम्भीर बिष्ट, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, चोपता मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन नेगी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!