राष्ट्रीय एकता दिवस पर रुद्रप्रयाग पुलिस के 4 पुलिस कार्मिक हुए सम्मानित

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रुद्रप्रयाग पुलिस के 4 पुलिस कार्मिक हुए सम्मानित
“अति उत्कृष्ट सेवा” पदक से 01 व “उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित हुए 03 पुलिस कार्मिक
रूद्रप्रयाग। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने वर्ष 2021- 2022 हेतु “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किये जाने हेतु 24 व “उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किये जाने हेतु 48 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के नामों की घोषणा की
मंगलवार 31 अक्टूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग से श्री गणेश बण्डवाल प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रतूड़ा “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से व श्री जयपाल सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस कुंवर सिंह व आरक्षी नागरिक पुलिस मदन प्रकाश मिश्रा “उत्कृष्ट सेवा पदक” से अलंकृत हुए हैं।


पुलिस मुख्यालय प्रांगण में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने सभी पुलिस कार्मिकों को पदक से अलंकृत किया ।



