उत्तराखंडएडवेंचरपर्यावरणफटाफट ख़बरेंमनोरंजन

पर्यटकों के लिए हुई बंद फूलों की घाटी, 13 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया दीदार

चमोली। विश्व प्रसिद्ध धरोहर फूलों की घाटी मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई। इस वर्ष 13161 देसी और विदेशी पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकार गौरव नेगी ने बताया कि घाटी को पर्यटकों के लिए अब अगले वर्ष 1 जून को खोला जाएगा। इस वर्ष भारी बारिश बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने और मौसम को देखते हुए यात्रा को बीच-बीच में रोकने से पर्यटकों ने घाटी की ओर कम रूख किया, इसका नतीजा यह हुआ कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब सात हजार कम सैलानी फूलों की घाटी पहुंचे।

फूलों की घाटी में खिलते हैं 300 से ज्यादा प्रजाति के फूल

घाटी का सबसे पीक समय जुलाई और अगस्त माह माना जाता है। इस दौरान यहां सबसे अधिक करीब 300 प्रजाति के फूल खिले होते हैं। इसी दौरान सबसे अधिक पर्यटक भी घाटी में पहुंचते हैं। यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मरीशियस, मेरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन , हेलमेट फ्लावर, गोल्डन लिली सहित कई प्रजाति के फूल खिलते हैं। इसके साथ ही यहां दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव हिम तेंदुआ, हिमालयन काला भालू, मोनाल, जंगली बिल्ली, कस्तूरी मृग आदि भी विचरण करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!