उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के नौवे दिन 121 जल कलशो की भव्य जल कलश यात्रा

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। क्यूजा घाटी में कण्डारा गांव के ग्रामीणो की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी के मन्दिर मे आयोजित 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के नौवे दिन 121 जल कलशो से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे असंख्य देवी भक्तो ने प्रतिभाग कर पुण्य अर्जित किया । 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के आयोजन, विद्वान आचार्यो की वेद ऋचाओ तथा महिलाओ के धार्मिक भजनो से कण्डारा गांव सहित क्यूजा घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । रविवार को कन्या पूजन, विशाल भण्डारे के साथ 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा । शुक्रवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यो ने पंचाग पूजन के तहत भगवती राज राजेश्वरी सहित सभी देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी । ठीक दस बजे श्रद्धालु अनेक देवी – देवताओ के निशानो व गाजे – बाजो के साथ रंगेश्वर महादेव के निकट प्राकृतिक जल स्रोत के लिए रवाना हुए तथा पुराना धोयला नामक जल स्रोत पर पहुंचने पर विद्वान आचार्यो ने जल कलशो की विधि – विधान से पूजा – अर्चना की। दोपहर 12 बजे 121 जल कलशो से सजी जल कलश यात्रा भगवती राज – राजेश्वरी की तप स्थली के लिए रवाना हुई तो सैकड़ो भक्तो की जय मां गंगे , हर – हर गंगे के उदघोषो से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा। जल कलश यात्रा खेत – खलिहानो से होते हुए मन्दिर परिसर पहुंची तो वहा पूर्व से मौजूद सैकड़ो भक्तो ने पुष्प – अत्रो से भव्य स्वागत किया । जल कलश यात्रा द्वारा राज – राजेश्वरी मन्दिर की एक परिक्रमा करने के बाद प्रधान कलश के जल से भगवती राज – राजेश्वरी का जलाभिषेक किया गया तथा शेष कलशो का जल श्रद्धालुओ को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया । कथावाचक उर्वीदत्त गैरोला ने पारायण के माध्यम से जल कलश यात्रा की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि जो मनुष्य तीर्थ स्थलो मे निकली जल कलश यात्रा का दर्शन मात्र करता है वह मनुष्य स्वर्ग मे उत्तम स्थान प्राप्त करता है । 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ मे पण्डित कमलेश्वर प्रसाद गैरोला , सुभाष गैरोला, प्रकाश गैरोला, राजेन्द्र प्रसाद गैरोला सहित अनेक विद्वान आचार्यो द्वारा पूजन ,अभिषेक मे महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है । इस मौके हर्षमणि गैरोला , देवानन्द गैरोला, महिमानन्द गैरोला , कुलानन्द गैरोला, चन्द्रशेखर गैरोला , रजनीश गैरोला , प्रदीप गैरोला , अजयवीर भण्डारी , नरेन्द्र सिंह नेगी , मदन सिंह नेगी , तेजपाल सिंह, दिवाकर भट्ट,महिपाल सिंह बिष्ट, उमेश गैरोलाश, कामिनी मोहन रावत, चक्रवीर भण्डारी , अतुल नेगी , महिला मंगल दल अध्यक्ष अंजू भण्डारी ,विलोचना रावत, राजेन्द्र सिंह जगवाण , प्रदीप जगवाण, जीत सिंह जगवाण, कुलदीप सिंह भण्डारी , विजेन्द्र जगवाण, कुलदीप भण्डारी, मातबर सिह, मुकुल भट्ट, तेजपाल सिंह नेगी , सतपाल सिंह नेगी , सहित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि व सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!