उत्तराखंडक्राइम

14 बोतल अवैध शराब के साथ 01 नेपाली व्यक्ति को किया गिरफ्तार

14 बोतल अवैध शराब के साथ 01 नेपाली व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 01 नेपाली मूल के व्यक्ति को 14 बोतल मेकडॉवल्स व्हिस्की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्त का विवरण
नेत्र बम, पुत्र जय बम, निवासी वार्ड न0 3 पलौता, जिला रूकम, नेपाल। हाल गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण
1- आरक्षी संदीप झिंक्वाण
2- रिक्रूट आरक्षी सचिन

प्रचलित यात्रा काल में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 52 अभियोग पंजीकृत कर 60 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए 1382 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है व बरामद शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 8.30 लाख रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!