सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से चार दिनों में नौ बार पहुंचाई गयी निर्माण सामग्री केदारनाथ
द्वितीय चरण में कुल 21 कार्यों में से 10 को आगामी दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य
रुद्रप्रयाग। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत श्री केदारनाथ धाम में पुननिर्माण के कार्यो को तेजी से पूर्ण करने की कवायद जारी है।
बता दें कि सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर चार दिन में केदारनाथ की नौ शटल कर चुका है। इस दौरान सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर से सैकड़ों बैग सीमेंट, स्टील कॉलम , फाइबर बोर्ड एवं अन्य निर्माण सामाग्री पहुंचाई जा चुकी है।
वहीं वीरवार को गौचर हवाई पट्टी से सेना के मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर ने तीन शटल की ओर लगभग 18 टन से अधिक निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाई।
वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि बीते 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चिनूक हेलीकॉप्टर गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ हेलीपैड की नौ शटल कर चुका है। इस दौरान भवन निर्माण में उपयोग होने वाला सामान धाम पहुंचाया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में पुननिर्माण के द्वितीय चरण में कुल 21 कार्यों में से 10 को आगामी दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Back to top button
error: Content is protected !!