उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट के निधन से केदार घाटी में शोक, पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने जताई गहरी शोक संवेदना

लक्ष्मण सिंह नेगी।

पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने जताई गहरी शोक संवेदना

ऊखीमठ । वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी दिलवर सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही केदार घाटी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में भी गहरा दुःख व्याप्त है। पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
केदार घाटी के पत्रकारों ने कहा कि दिलवर सिंह बिष्ट ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, ग्रामीणों की परेशानियों, विकास कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों को समाचारों के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी बेबाक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ ही सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के कारण पत्रकारिता जगत में उनका विशेष सम्मान था।
उनके आकस्मिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए स्थानीय पत्रकारों ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट का निधन एक ऐसे समय में हुआ है, जब पत्रकारिता को जमीनी सरोकारों से जोड़कर रखने वाले अनुभवी एवं समर्पित पत्रकारों की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खो दिया है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिलवर सिंह बिष्ट का सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके निधन पर केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण, अगस्त्यमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, रीना बिष्ट, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक रावत, महामंत्री मदन भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार रमेश उत्तराण्डी, आशा प्रसाद सेमवाल, अनुसूया प्रसाद मलासी, हरीश गुसाई, दीपक बेजवाल, कालिका काण्डपाल, भानु भट्ट, लखपत राणा, विपिन सेमवाल, विनोद नौटियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, दिनेश पुरोहित, नितिन जमलोकी, भगवती शैव, शम्भू प्रसाद सहित केदार घाटी के पत्रकारो , साहित्यकारो , जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!