उत्तराखंड

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती, सम्पूर्ण जनपद में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन।

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद भर में मनाया गया।

रुद्रप्रयाग।  लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सम्पूर्ण जनपद में मनाया गया। इस दौरान सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं एवं उपक्रमों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लेने के साथ ही रन फाॅर यूनिटी का अयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट पसिर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह शपथ देश की एकता की भावनाओं को जाग्रत करती है।
जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनपदवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता, एकता को बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों को निष्ठापूर्ण निभाएं। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों को अपने आस पास सफाई रखने की हिदायत दी। साथ ही मुख्यालय पहुंचे फरियादियों से समस्याएं सुनते हुए उचित कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
वहीं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फाॅर यूनिटी अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों ने विकास भवन से जिला कार्यालय परिसर तक दौड़ लगाई। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि जो भी दायित्व हम सब को मिले हैं उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से हमको करना चाहिए यही राष्ट्र निर्माण में हम सबका बहुत बड़ा योगदान होगा। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन सभागार में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।
अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एच.सी.एस. मार्तोलिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल गुसांई, उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह  चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!