उत्तराखंडटेक्नोलॉजीरुद्रप्रयागरोजगार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैंतोली रुद्रप्रयाग में 14 नवंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिव मेले का आयोजन

रुद्रप्रयाग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैंतोली, रुद्रप्रयाग में सोमवार 14 नवंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिव मेला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय एवं राज्यान्तर्गत के विभिन्न उद्योगों व सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा अप्रेन्टिशिप हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा कौशल विकास एवं स्किल इंडिया के तहत विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य के समस्त जनपदों में प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिव मेला आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में 14 नवंबर, 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिव मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले हेतु आईटीआई, पाॅलीटेक्निक, मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण अथवा अंतिम वर्ष में प्रशिक्षणरत व हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या अध्ययनरत प्रशिक्षार्थी योग्य हैं। मेले में प्रतिभाग हेतु आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज कलर फोटो, समस्त शिक्षण व प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र की मूल व छाया प्रति, रिज्यूम आदि लाना आवश्यक है। साथ ही अप्रेन्टिशिप मेले में सम्मिलित होने के लिए क्यूआर कोड को स्केन कर गूगल फार्म भरना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए 9837966061,9557206537 व 9760335064 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!