उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

राईका फाटा के छात्रावास को कब्जामुक्त करने को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

फाटा। राजकीय इंटर कालेज फाटा के छात्रावास में गत दो सालों से निजी संस्था द्वारा अस्थाई पशु उपचार केंद्र चलाया जा रहा है। जिसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय जनता ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया।

मंगलवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ग्राम रविग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद जमलोकी के नेतृत्व में प्रातः दस बजे छात्रावास में पहुंचकर क्रमिक अनशन शुरू किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बीते दो मार्च का जिला सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में राईका फाटा के छात्रावास में संचालित पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था। जिसमें 10 मार्च तक इस केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। परन्तु जिला प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान न लिए जाने से नाराज स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मजबूरन 10 मार्च से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया है।

दरअसल, वर्ष 2023 में जिला प्रशासन ने फाटा में स्थित राईका के छात्रावास को यात्रा काल में दो माह हेतु अस्थाई घोड़े खच्चरों के उपचार केंद्र बनाने हेतु लिया गया था, जिसे अस्थाई तौर पर पशुओं की संस्था को दिया गया। जबकि आज दो साल बीत जाने के बाद भी भवन को खाली नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस का अधिग्रहण कर यहां पर केदारनाथ यात्रा में पशु क्रूरता में मिले घोड़े खच्चरों का उपचार हेतु लाया जाता है।

ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी ने बताया कि राईका फाटा के छात्रावास भवन पर दो साल से पशु उपचार केंद्र चलाया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा सिर्फ दो माह के लिए इसे लिया गया था। उन्होंने बताया पूर्व में कई बार बैठकों में शासन प्रशासन को लिखित में इसके बाबत अवगत किया गया तथा बीते दो मार्च भी को जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया , लेकिन आज तक इसका संज्ञान नहीं लिया गया। मजबूरन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी मांग पूर्ण न होने तक अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन शुरू किया गया है।
अभिभावक संघ अध्यक्ष जसपाल राणा ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 300 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं इसके साथ ही विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी संचालित होती , इन दौरान भवनों की कमी होती है। जिसे लेकर कई बार शासन प्रशासन को अवगत किया गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य योगिता देवी ने कहा कि राईका फाटा में दूरदराज क्षेत्रों के नौनिहाल पठन पाठन के लिए पहुंचते हैं छात्रावास न होने से उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल ने बताया कि विद्यालय के भवन को इस प्रकार किसी एनजीओ को दिया जाना सरासर गलत है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र ही इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग है।

Oplus_131072

वहीं देर सांय सीडीओ रूद्रप्रयाग राजेंद्र सिंह रावत पहुंचे जिनके द्वारा अनशनकारियों से वार्ता की गई। उन्होंने सभी से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया तथा इस यात्रा काल के बाद पशु उपचार केंद्र को स्थानांतरित करने की बात कही। जिसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, ग्राम प्रधान खड़िया दीपा देवी, ग्राम प्रधान जामू गीतांजलि देवी, पूर्व प्रधान श्याम लाल पंवार, अशोक सेमवाल, विजय सिंह शाह, देवेंद्र सेमवाल, श्रीपति, चरण सिंह मेहरा, अजय जमलोकी नागेंद्र रावत सहित बड़ी तादात में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!