उत्तराखंडखास खबरें

मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ संघर्ष समिति का आंदोलन 21वें दिन भी जारी

सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय का घेराव

रुद्रप्रयाग/चोपता।मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी रहा। शासन-प्रशासन स्तर से मांग पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ संघर्ष समिति ने बैठक कर शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की मांग करीब आधी शताब्दी पुरानी है। इसके बावजूद क्षेत्रवासियों को सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अब सड़क निर्माण की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे और शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी मांग को मजबूती से रखेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की।

बैठक में समिति के सचिव वासुदेव नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सहसचिव धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, प्रधान सरिता देवी, अनीता देवी, लता देवी, शौका देवी, कुसुम देवी, रेखा देवी, रिंकी देवी, हेमा देवी, पुष्पा, वीरेंद्र सिंह, विनोद बिष्ट, विशाल नेगी, रमेश थपलियाल, जितेंद्र शाह, सुनील नेगी, बृजपाल सिंह, हरीश नेगी, पुष्कर सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!