उत्तराखंडखास खबरेंदेशसेना

बिग ब्रेकिंग : भारत और अमेरिकी सेना का औली में युद्धाभ्यास जारी।

भारत और अमेरिकी सेना का औली में युद्धाभ्यास जारी।

उत्तराखंड के जनपद चमोली में स्थित औली में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच होने वाली सालाना मिलिट्री एक्सरसाइज, युद्धाभ्यास-2022 जारी है। जनपद चमोली में औली करीब 10 हजार फीट की उंचाई पर है। ऐसे में इतने ऊँचे पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना पहली बार किसी मित्र देश की सेना के साथ मिलिट्री एक्सरसाइज कर रही है। इस युद्धाभ्यास में फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज, इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप, फोर्स मल्टीप्लायर्स, निगरानी ग्रिड की स्थापना और संचालन, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक और पर्वतीय युद्ध कौशल शामिल हैं।

बता दें कि यह युद्धाभ्यारस हर साल होता है। इस क्रम में औली में रूसी मूल के एमआइ-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार होकर दोनों देशों की सेनाओं के जवान उतरे। सबसे खास बात यह है कि इस युद्धाभ्यास ने चीन की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि औली चीन की सीमा से मात्र 100 किलोमीटर दूर है।

यह युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को अपने व्यापक अनुभवों, कौशलों को साझा करने और सूचना के आदान-प्रदान से अपनी तकनीकों के विस्तार का अवसर प्रदान कर रहा है। इस यु्द्धाभ्यास में दोनों देशों की सेना एक दूसरे से हाई एल्टीट्यूड मिलिट्री वॉरफेयर की रणनीति साझा करेगी।
वहीं, अमेरिकी सेना भी अलास्का जैसे बेहद ही सर्द इलाकों में तैनात रहती हैं, जहां 12 महीने बर्फ रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!