उत्तराखंड

फरार अभियुक्त को रूद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार अभियुक्त को रूद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऊखीमठ। कोतवाली ऊखीमठ में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने सिरोबगड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है। चाकू बरामदगी के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग में आयुध अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली ऊखीमठ में मुकदमा अपराध संख्या 32/2026 धारा 106(1), 281 व 324(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज मामले में वांछित प्रदीप सिंह सेमवाल पुत्र धूम सिंह, निवासी ग्राम त्यूड़ी, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने 5 सितंबर की देर रात सिरोबगड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक नाजायज चाकू बरामद किया। इस संबंध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 64/2026 धारा 25/4 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।

मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!