केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में विगत 18 अक्टूबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद केदारघाटी में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है।
जहां प्रतिदिन 10 से 12 हज़ार यात्री केदारनाथ धाम में दर्शनों को पहुंच रहे थे, वहीं हादसे के बाद यात्रियों की संख्या आधी हो गयी है।
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर को केदारनाथ धाम में 5637 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये।
हेलीकॉप्टर हादसे के बाद से यात्रियों में हेली के प्रति डर बना हुआ है कुछ श्रद्धालुओं के द्वारा अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी गई है। हेलीपैडों पर भीड़ छंट चुकी है काफी कम संख्या में श्रद्धालु हेलीपैड पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं केदारनाथ पीएम ड्यूटी में तैनात अधिकारी ही हेलीपैडों पर दिखाई दे रहे हैं। विगत 19 अक्टूबर से ऑफ़लाइन टिकट काउंटर बंद है। जिन्हें 22 अक्टूबर से पुनः शुरू किया जाएगा।
वहीं होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे के बाद केदारघाटी में यात्रियों की संख्या भारी गिरावट आ चुकी है , हादसे ले बाद यात्रियों में भय का मौहल बन चुका है। अब जबकि बाबा के कपाट बंद होने में मात्र सात दिनों का समय शेष रह गया है ओर यात्रा अपने अंतिम क्षणों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन एवं डीजीसीए निकट भविष्य में अनिमियताओं से भरी उड़ानों पर अंकुश लगाए एवं इनकी मन मर्जी पर लगाम लगे।
Back to top button
error: Content is protected !!