
उधमसिंहनगर। पंतनगर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। शव को पेड़ से लटका देख स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना श्मशान घाट के पास की है। एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ था, शव को पेड़ पर लटका देख स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा विभाग की टीम ने शव को नीचे उतारा, वहीं मृतक की पहचान मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में नियमित सफाई कर्मी रामकिशन (47) पुत्र स्वर्गीय मटरू के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि रामकिशन सुबह चार बजे घर से साइकिल से निकले थे।



