उत्तराखंडराष्ट्रीय

चमोली की मानसी नेगी ने 37 वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया

चमोली की मानसी नेगी ने 37 वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया

असम के गुवाहाटी में आयोजित हो रही 37 वीं जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता

देहरादून।  उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने एक बार फिर से सिर्फ उत्तराखंड का मान बढ़ाया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है । चमोली जिले की रहने वाली मानसी नेगी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित हो रही 37वीं जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर 20 वर्ग में 10 किलोमीटर वॉक रेस में चमोली की मानसी नेगी ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है ।

मानसी के कोच ने जानकारी देते हुए बताया की गुवाहाटी में खेली जा रही है 37 वीं जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 में 10 किलोमीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मानसी ने 47:30:94 मिनट मैं 10 किलोमीटर वॉक रेस पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया हैं। दूसरे स्थान पर हरियाणा की रचना और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!