
औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेला गौचर में धूमधाम से आयोजित
गोचर मेले की 6वीं सांस्कृतिक संध्या रही लोकगायिका माया उपाध्याय के नाम, खूब थिरकते दिखे दर्शक
चमोली। राज्य स्तरीय गौचर मेला इस बार अपने बहुआयामी अंदाम में छठा बिखेर रहा है। गौचर मेला इन दिनों अपने पूरे यौवन पर है। ज्यों ज्यों मेला आगे बढता जा रहा है, मेलार्थियों की भारी भीड उमड रही है। मेलार्थी जहॉ एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद ले रहे है वही मेले में लगे स्टॉलों पर भी जमकर खरीदारी हो रही है।
इन दिनों 70 वा औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेला बड़ी धूम-धाम से गोचर में चल रहा है। हजारों की संख्या में मेलार्थी मेले में पहुंच रहे हैं। 6 वीं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग राजेन्द्र गुसाईं के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊनी लोक गायिका माया उपाध्याय के नाम रही। माया उपाध्याय के गानों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों की फरमाइश पर उन्होंने अपने कई लोक प्रसिद्ध गानों की प्रस्तुति पेश की।
वहीं दूसरी ओर दर्शकों को कश्मीरी लोक संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिला कश्मीरी लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
बता दें 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले गोचर मेले में प्रत्येक दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोक गायकों के साथ ही तमाम संस्कृतियों की प्रस्तुतियां दी जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय जनता को विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है।



