पीएम के केदारनाथ धाम आगमन की व्यवस्थाओं पर पड़ा बर्फवारी का असर।
रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार पहाड़ों में बारिश और बर्फवारी जारी है। केदारनाथ धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धाम में प्रातः 11 बजे के बाद हल्की बारिश और बर्फवारी शुरू हो गयी। धाम में बारिश के साथ बर्फवारी शुरू होते ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली, धाम में सभी गर्म अलाव की ओर जाते नजर आने लगे।
वहीं बर्फवारी होने से प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम आगमन की तैयारियों पर इसका असर दिखने लगा है। ठंड बढ़ जाने के कारण व्यस्थाओं में जुटे मजदूरों को खासी दिक्कतें हो रही है। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा बरसात में भी सुरक्षा, स्वास्थ्य ,संचार एवं विद्युत सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही धाम में बर्फवारी शुरू होते ही श्रद्धालु इसके आनंद लेते नजर आने लगे।