उत्तराखंड में 19 हज़ार पदों पर जल्द होगी भर्ती : मुख्यमंत्री
बेरोजगार युवाओं के लिए धामी सरकार ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है। उत्तराखंड में 19 हजार पदों पर जल्द ही नौकरी मिलने वाली है। प्रदेश के टनकपुर में चल रहे रोजगार मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात की जानकारी दी है उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में नौकरी के लिए UKPSC द्वारा कैलेंडर जारी कर दिया गया है सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्तियां करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में विभिन्न विभागों में रिक्त 19 हजार पदों को जल्द ही भरा जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे प्रत्येक युवा साथी यहां से अपने जीवन को नया आयाम देते हुए देश और प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने रोजगार मेलों की तारीफ करते हुए कहा कि रोजगार मेले में जहां एक ओर उत्तराखंड राज्य और बाहरी प्रदेशों से बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। वहीं पूरे राज्य में आयोजित होने वाले इस तरह के रोजगार मेलों से अनेकों युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कई सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा 2022-23 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। उम्मीदवार आयोग (यूकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विभिन्न परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी करने और प्रस्तावित परीक्षा तिथि जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!