
कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने 1 किलो अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
उत्तरकाशी। जनपद के युवा पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ एक्शन मोड पर हैं। Drugs free Devbhoomi 2025 को वह उत्तरकाशी में लगातार अंजाम तक पहुंचा रहे हैं, नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कडी कार्रवाई हेतु उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एसओजी एवं एएनटीएफ की टीम को एक्शन मोड पर रखा हुआ है। सभी को अवैध नशा तस्करों की धर-पक्कड़ हेतु निर्देश जारी किये हुये हैं।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जाए रहे धर-पक्कड़ अभियान के क्रम में अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी एवं पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन), प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SHO कोतवाली, श्री दिनेश कुमार व एसओजी प्रभारी, श्री अशोक कुमार के नेतृत्व मे गत रात्रि में SOG एवं कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशा तस्करों पर लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुये चैकिंग के दौरान तेखला पुल मंण्डो रोड से सुनील लाल नामक युवक को को 1 किलो 16 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त–सुनील लाल पुत्र श्री शान्ति लाल निवासी- नौगांव, कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी उम्र 31 वर्ष। बरामद माल- 1 किलो 16 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग 1,00,000 रु0/)
वही जनपद पुलिस के द्वारा नशा कारोबारियों के खिलाफ बीते 6 महीने में अभी तक चरस व स्मैक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है।



