उत्तराखंड

पुलिस की तत्परता से झारखंड निवासी श्रद्धालु का मिला खोया पर्स

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा पर आए झारखंड निवासी श्रद्धालु का गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग के मध्य यात्रा के दौरान कहीं खोया पर्स सोनप्रयाग पुलिस ने तत्परता एवं मुस्तैदी दिखाते हुए खोज निकाला और सकुशल यात्री को वापस सौंप दिया।

झारखंड के जमशेदपुर निवासी तनमय यादव पुत्र श्री शंकर लाल यादव, अपने साथियों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आए थे। यात्रा के दौरान गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग के मध्य उनका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में जरूरी दस्तावेजों के साथ ₹6,700 की नकदी भी रखी हुई थी।

पर्स खोने की जानकारी मिलने पर सोनप्रयाग पुलिस द्वारा तत्परता से खोजबीन की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने खोया हुआ पर्स बरामद कर लिया। इसके पश्चात पर्स में मौजूद सामान एवं नकदी को सुरक्षित रूप से यात्री के सुपुर्द किया गया।

अपना खोया पर्स वापस मिलने पर श्रद्धालु तनमय यादव एवं उनके साथियों ने उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता, ईमानदारी एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

रुद्रप्रयाग पुलिस यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!