उत्तराखंडधार्मिकरुद्रप्रयाग

हेमा नेगी करासी और विजय पंत के भजनों पर मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु, पंचकेदार सेवा एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित भजन संध्या

हेमा नेगी करासी और विजय पंत के भजनों पर मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु, पंचकेदार एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित भजन संध्या

फाटा। पंच केदार सेवा एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली के रात्रि पड़ाव फाटा आगमन पर सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें हेमा नेगी करासी और विजय पंत के भजनों पर सभी भक्त झूम उठे।

मंगलवार को बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली आर्मी की बैंड धुनों ओर हजारों भक्तों की मौजूदगी में अपने द्वितीय रात्रि पड़ाव फाटा में पहुंची जहां पर पंच केदार सेवा एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा महिला कीर्तन तथा रात्रि में सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, त्रिभुवन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक ने कहा कि बाबा अपने धाम की ओर रवाना हो गए हैं ,बाबा की डोली जिन जिन पड़ावों से आगे बढ़ रही है उन पड़ावों पर रौनक होने लगी है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा विगत वर्ष से बेहतर संचालित होगी, यात्रा में सभी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। इस वर्ष विगत वर्षों से अधिक श्रद्धालु धाम आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाबा की डोली के स्वागत में इस प्रकार का आयोजन सराहनीय प्रयास है। वहीं उन्होंने होटल एसोसिएशन द्वारा संचालित भंडारे को भी सराहा। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने कहा कि बाबा हमारे आराध्य हैं बाबा के आशीर्वाद से ही हमारा रोजगार संचालित होता है। इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए जो हमारी सांस्कृतिक से हमें जोड़े रखते हैं।
पंचकेदार सेवा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रदेश में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्राची जमलोकी को सम्मानित किया गया। वहीं हेमा नेगी करासी ने भगवान बद्रीनाथ की स्तुति, शिव कैलाशो, मां भवानी सहित भजनों की प्रस्तुति दी, विजय पंत ने जय जय केदारा भजन सहित शिव शंभो भजन सुनाकर सभी का मन मोह लिया, स्थानीय मैंखडा निवासी सरोज देवी ने बाबा की पंचमुखी डोली पर स्वरचित जागर की प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन अमित मैंखंडी एवं जितेंद्र सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला पंचायत (अध्यक्ष)प्रशासक अमरदेई शाह, मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत, बिपिन सेमवाल,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन जमलोकी, कुंवरी बर्थवाल, जासुमती देवी जोशी, बीना रावत , सतीश भट्ट, दिनेश गंधवान, प्रवीण मजूमदार मनोज गुंसाई मुकेश रावत सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!