भारत के दिव्यांग बाईक सवारों ने रोड सेफ्टी व यूनिटी के लिए दिल्ली से काठमांडू तक निकाली बाइक रैली
भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों के महिला व पुरूष ,दिव्यांग बाईक सवारों ने रोड सेफ्टी व यूनिटी के लिए दिल्ली से काठमाण्डू तक की अन्तराष्ट्रीय बाइक रैली निकाली ।
इस अन्तरराष्ट्रीय अभियान में सभी दिव्यांग बाइक सवारों ने दिल्ली से काठमांडो तक की 2609 किमी. की यात्रा सफलता पूर्वक समय से 8 घन्टे पहले पूरी की ।
बता दें कि, 22 नवम्बर को नई दिल्ली इंडिया गेट से काठमांडू नेपाल के लिए
दिव्यांग बाईक सवारों ने रोड सेफ्टी व यूनिटी अभियान का शुभारंभ किया। 10 दिनों दिनों तक चले इस अभियान में दिल्ली से काठमांडू नेपाल तक का सफर तय कर पुन नेपाल से दिल्ली वापिस की गई जिसमें राइडर द्वारा समय सीमा से 8 घण्टे पहले 1 दिसंबर को समापन अभियान का समापन किया गया।
इस अभियान में दिव्यांग सवार बिना किसी सहयोगी के यह यात्रा पूरी करने में सफल रहे। इस अभियान में दिग्विजय सिंह उत्तराखंड, संगीता भंडारी उत्तराखंड, कमलेश दिल्ली, किशोर कुमार दिल्ली, अमन धवन हरियाणा, माही चौहान दिल्ली, संजीव कुमार दिल्ली केंट इत्यादि ने प्रतिभाग किया।
अभियान की सफलतापूर्वक शानदार समाप्ती पर दिल्ली में इंडिया गेट पर सभी प्रतिभागियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सभी ने इन जांबाज सवारों के हौसले को नमन किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों के उत्लाहवर्धन व स्वागत हेतु अधिवक्ता दिल्ली उच्च न्यायालय संजय शर्मा दरमोडा, गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, राज्यसभा निर्देशक श्रीमती मीना कंडवाल, संजय चौहान , जगदीश सिंह रावत,जितेंद्र सिंह रावत, मुरलीधर ढौंढियाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे ।
Back to top button
error: Content is protected !!