उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण नागताल आज भी सैलानियों से दूर

पर्यटन विभाग की अनदेखी के कारण पर्यटकों से दूर नागताल झील
गुप्तकाशी। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव फाटा से 5 किमी दूर प्राकृतिक सौंदर्य की अनुपम छटा बिखेरे जंगल के मध्य में स्थित नागताल झील पर्यटन विभाग की अनदेखी के कारण विकास से कोसों दूर नजर आ रहा है। स्थानीय जनता के द्वारा कई बार नागताल झील को विकसित करने की कवायद की गई ,परन्तु सरकारों की अनदेखी से अभी तक यह पर्यटक स्थल पर्यटकों की नजरों से दूर बना हुआ है।
बता दें कि केदारघाटी के फाटा से कुछ दूर जामू गांव से 2 किमी पैदल दूरी पर प्रकृति की सुरम्य वादियों के मध्य नागताल झील स्थित है। यह स्थल प्रकृति की नैसर्गिक सुंदरता को समेटे है। जबकि इसके साथ ही कुछ दूरी पर मां नान्तोली देवी मंदिर एवं जामेश्वर मन्दिर रमणीक स्थल स्थित है।यदि इस स्थान का विकास एवं प्रचार प्रसार हो तो यह स्थानीय बेरोजगारों के रोजगार का माध्यम बन सकता है। होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने बताया कि केदारघाटी में शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण, मुनकटिया गणेश मंदिर गौरीकुंड, माहिषमर्दनी मन्दिर एवं मां नान्तोली देवी मंदिर फाटा, जमदग्नि ऋषि आश्रम सहित कई बुग्याल क्षेत्र स्थित है जिनके विकास एवं प्रचार प्रसार से केदारघाटी में शीतकालीन यात्रा को शुरू किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!