उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

 दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित पुलिस तक पहुंचाने वाले बस चालक व परिचालक को पुलिस ने किया सम्मानित।

 

रूद्रप्रयाग। जनपद पुलिस द्वारा दो सजग नागरिकों को सम्मानित किया गया है। इन नागरिकों की सूझबूझ से दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सका है।

बता दें , कुछ दिनों पूर्व जनपद रुद्रप्रयाग की दो नाबालिग बालिकाएं बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। परिजनों द्वारा इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिकाओं का विवरण सीमावर्ती जनपदों और थाना-चौकियों को प्रसारित किया। उसी दौरान, बस संख्या UK 10 TA 0242 के चालक श्री उपेन्द्र थपलियाल (निवासी मयाली, रुद्रप्रयाग) और परिचालक श्री ऋतुराज सिंह (निवासी मातली, उत्तरकाशी) ने देखा कि उनकी बस में दो बालिकाएं अकेली बैठी हैं। उनके पास न तो किराया था और न ही कोई अभिभावक। संदेह होने पर, अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षित पुलिस चौकी कलियासौड़ (कोतवाली श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल) के सुपुर्द कर दिया। जहां से परिजनों व रुद्रप्रयाग पुलिस ने इनको लाया गया।

*सम्मान समारोह -* आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री सुरेश चन्द्र बलूनी की उपस्थिति में चालक उपेन्द्र थपलियाल और परिचालक ऋतुराज सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

”ऐसे सजग नागरिक ही समाज के असली हीरो हैं। इनकी सतर्कता ने न केवल दो परिवारों की खुशियां लौटाईं, बल्कि अपराध को रोकने में पुलिस का सहयोग भी किया। रुद्रप्रयाग पुलिस इनके जज्बे को सलाम करती है।”

रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि समाज में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असहाय व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि एक सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!