गौरीकुंड नदी में नहाने गया यात्री तेज बहाव में बहा, रेस्क्यू टीम ने शव किया बरामद

गौरीकुंड में नदी में नहाने गया यात्री तेज बहाव में बहा, रेस्क्यू टीम ने शव किया बरामद
गौरीकुंड। केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गया एक यात्री अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। हादसे की सूचना मिलते ही वाईएमएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना हुईं।
बताया जा रहा है कि करीब 11:30 बजे 25 वर्षीय यात्री दिनेश अग्रवाल, निवासी मथुरा गांव नाउजीर, नदी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में वह बह गया।
सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमों ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 12:24 बजे मुनकटिया के नीचे नदी से यात्री को बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद यात्री को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग भेजा जा रहा है।
वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर गौरीकुंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया।



