उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से यात्रा तैयारियां हुई प्रभावित, साफ किए रास्तों पर पड़ी बर्फ

 

ब्यूरो। केदारनाथ धाम में एक बार फिर बर्फबारी ने प्रशासन के सम्मुख यात्रा तैयारियों को पूर्ण करने की की चुनौती पेश कर दी हैं। धाम में बर्फबारी का असर आगामी केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों पर दिखने लगा है। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक इन दिनों पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य सहित मार्ग की मरम्मत चल रही है।
वहीं, बीकेटीसी व पुलिस के अग्रिम दल द्वारा अपनी अपनी ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

बता दें, शुक्रवार से केदारनाथ धाम के लिए मालवाहक घोड़े खच्चरों का आवागमन शुरू कर दिया गया था। साथ ही मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने का कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने बताया मार्ग को पैदल आवागमन के अनुकूल होने पर ही स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू की जाएगी।

वहीं, बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने में अब 18 दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में धाम में पुनः बर्फबारी शुरू होने से जिला प्रशासन के सम्मुख चौनौतियां पेश हो गई है।
पैदल मार्ग के कई स्थानों पर बर्फ साफ कर दी गई थी। पुनः बर्फबारी से मुश्किलें पेश हो रही हैं, जबकि शनिवार को लगातार मौसम करवट लेता रहा जिस से कार्य में लगे मजदूरों के सम्मुख परेशानियां पैदा हो रही हैं।
वर्तमान में हुई बर्फबारी से मंदिर प्रांगण सहित अन्य क्षेत्र में दो से ढाई फीट बर्फ जमी हुई है। साथ तापमान माइनस में बना हुआ है।
बता दें वर्तमान में बीकेटीसी, पुलिस सहित अन्य कार्यदाई एजेंसियों के अग्रिम दल धाम में पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!