उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

महिलाओं ने श्रमदान कर बनाई अस्थाई पुलिया

महिलाओं ने श्रमदान कर बनाई अस्थाई पुलिया,   शिकायत के बाद भी नहीं हुआ कार्य

गुप्तकाशी। विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत ल्वारा में ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी पैदल मार्ग का मरम्मत कार्य न होने पर महिलाओं ने श्रमदान कर अस्थाई पुलिया बनाई। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गांव की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि 28 अगस्त 2025 की आपदा में गांव को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। मगर शिकायत के बाद भी इसका निर्माण नहीं किया गया।
ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने बताया कि सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के दौरान भी मार्ग का निरीक्षण कराया गया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीण महिलाओं ने खुद ही बीड़ा उठाकर अस्थाई रूप से पुलिया तैयार की।
ग्राम प्रधान आशा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वंदना, महिला मंगलदाल अध्यक्ष शीला देवी, ओर नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष हरीश राणा आदिग्रामीनों ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना इसी पुलिया से आवागमन करते हैं। अब पुलिया बनने से आवाजाही आसान हो गई है। वहीं, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!