उत्तराखंडक्राइम

महिला ने 8 पूर्व सैनिकों से की ठगी, आरोपी की खोजबीन में जुटी पुलिस

महिला ने 8 पूर्व सैनिकों से की जालसाजी, आरोपी महिला की खोजबीन में जुटी पुलिस
देहरादून। जालसाज महिला ने खुद को सचिवालय में तैनात बताकर 8 पूर्व सैनिकों से नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व सैनिकों को उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी का झांसा दिया गया था। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि राकेश चंद्र निवासी बड़ोवाला शिमला बाईपास में शिकायत की है, उन्होंने पुलिस को बताया कि अधोई वाला में रहने वाली पुष्पा शाह ने उनसे गत वर्ष नवंबर में मुलाकात की थी। पुष्पा ने खुद को सचिवालय में तैनात बताया था। कहा था कि वह एनजीओ चलाती है। उसने उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही। पुष्पा की बातों में आकर राकेश चंद ने उसे नौकरी के नाम पर 17 लाख 11 हजार रुपए दे दिए। इस रकम में दरबार सिंह, किशोर सिंह, गजेंद्र सिंह, लाल सिंह, अरविंद सिंह, भगवत सिंह, यशवीर सिंह आदि का भी हिस्सा था। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!