उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

राज्यपाल गुरमीत सिंह 28 सितंबर को पहुंचेंगे केदारनाथ

राज्यपाल गुरमीत सिंह 28 सितंबर को पहुंचेंगे केदारनाथ

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड  के राज्यपाल गुरमीत सिंह 28 सितंबर गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम भ्रमण पर रहेंगे। जिलाधिकारी ने महामहिम राज्यपाल के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को उनसे संबंधित आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल 28 सितंबर (वृहस्पतिवार) को प्रातः 7ः10 बजे जीटीसी हैलीपैड़ देहरादून से हैलीकाॅप्टर के माध्यम से जनपद हेतु प्रस्थान कर प्रातः 7ः55 बजे श्री केदारनाथ हैलीपैड़ पहुंचेंगे। 7ः55 से 9ः20 बजे तक का समय आरक्षित है। महा. राज्यपाल 9ः30 बजे हैलीकाॅप्टर के माध्यम से आईटीबीपी हैलीपैड़ मलारी (चमोली) के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने महा. राज्यपाल के उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को हैलीपैड़ एवं कार्यक्रम स्थल पर शांति, कानून, यातायात व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संपादन हेतु तैनाती के निर्देश दिए हैं। महा. राज्यपाल के श्री केदारनाथ धाम में आगमन से विदाई तक के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा को मुख्य कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड़ तथा संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान आॅल ओवर मजिस्ट्रेट होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया केदारनाथ में मेडिकल टीम, आॅक्सीजन, ब्लड ग्रुप की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह श्री केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर के सेक्टर अधिकारी आशीष सिंह कार्यक्रम स्थल प्रभारी, जीएमवीएन क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री भोजन, जलपान व अल्प विश्राम आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी मंदिर दर्शन, पूजा अर्चना की समुचित व्यवस्था, लोनिवि सहायक अभियंता अजय थपलियाल आवश्यक व्यवस्थाएं, केदारनाथ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी साफ-सफाई व्यवस्था, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी चारधाम हैलीपैड़ गुप्तकाशी के निमित्त मजिस्ट्रेट रहेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो को उनसे संबंधित व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!