शीतकालीन यात्रा : त्रियुगीनारायण मंदिर में तीर्थ यात्रियो की संख्या 47 हजार के पार

शीतकालीन यात्रा : त्रियुगीनारायण मंदिर में तीर्थ यात्रियो की संख्या 47 हजार के पार
ब्यूरो। भगवान त्रियुगीनारायण मंदिर में शीतकालीन यात्रा के दौरान इस वर्ष रिकॉर्ड 47 हजार 868 तीर्थ यात्रियों ने मंदिर में पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की।
बता दें कि, देशभर में प्रसिद्ध वेडिंग डेस्टिशन के नाम से विख्यात त्रियुगीनारायण मंदिर में श्रद्धालु वर्षभर दर्शनों को पहुंचते हैं। इस पवित्र पौराणिक स्थल पर शादी के शुभ मुहूर्त में बड़ी तादात में नवयुगल शादी के बंधन में बंधते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर भी रिकॉर्ड शादियां संपन्न हुई। मान्यता है कि इस स्थान पर भगवान शिव और माता पार्वती ने अखंड धनंजय नामक अग्नि कुंड के सात फेरे लिए थे। यह अखंड अग्नि युगों से प्रज्वलित हो रही है। आज भी नव युगल इस पवित्र स्थान पर शादी के बंधन में बंधकर भगवान शिव ओर माता पार्वती की भांति खुशमय जीवन की कामना का आशीर्वाद ले रहे हैं।

जानकारी देते हुए त्रियुगीनारायण मंदिर प्रबंधक अजय शर्मा ने बताया कि शीतकालीन यात्रा के दौरान शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में 24 अक्तूबर से 21 फरवरी तक अभी 47 हजार 868 तीर्थयात्री एवं सैलानियों ने पूजा – अर्चना कर मनौती मांगी है। उन्होने बताया कि इस बार शीतकालीन यात्रा मे भारी वृद्धि देखने को मिली है क्योकि विगत वर्ष शीतकालीन तीर्थ यात्रियो का आकंडा 40 हजार के करीब ही सिमट गया था।



