उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

कुण्ड काकड़ागाड़ के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत अन्य घायल 

केदारनाथ हाईवे पर कुण्ड व काकड़ागाड़ के पास हुआ हादसा।

रूद्रप्रयाग। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड – काकड़ा के बीच सांयकाल करीब 05:48 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि एक कार पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार अनियंत्रित होकर नदी के किनारे गिर गयी है। कार रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति बिल्कुल अचेत अवस्था में व अन्य 05 घायलो को डीडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भिजवाया गया है।

वाहन में सवार मुकेश कुमार पुत्र विजय बहादुर मौर्य उम्र 40 वर्ष निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। की मृत्यु हो गई।

वहीं अन्य पांच घायल हैं जिन्हें उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। निम्न …

2- अंजलि मौर्य पत्नी श्री मुकेश कुमार, निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश (उम्र 32 वर्ष)
3- अमोली पुत्री श्री मुकेश कुमार, निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश (उम्र 5 वर्ष)
4- अरुण मौर्य पुत्र श्री कुंज बिहारी मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश। (उम्र 40 वर्ष)
5- रचना पत्नी श्री अरुण मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
6- पिहू पुत्री श्री अरुण मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश। (उम्र 2.5 वर्ष)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!