उत्तराखंड

उत्तरकाशी : सीएम धामी ने किया सुरंग में हुए भू धंसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग में हुए भू धंसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर घटना की जानकारी ली और लगातार अधिकारियों से स्थिति का अपडेट ले रहे हैं।

बता दें कि सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू बचाव और राहत एवं मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है। मलवा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। वॉकी-टॉकी के थ्रू टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हुआ हैं। फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं । टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है । इसी पाइपलाइन के जरिए रात में चने के पैकेट कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर टनल में फंसे श्रमिकों तक भेजे गए हैं। पूरी रात बचाव कार्य चला है और अभी भी चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!