उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ – मनसूना – रासी मोटर मार्ग बरसात पर बना खतरों भरा, सावधानी से करें आवागमन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ । ऊखीमठ – मनसूना – रासी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के नाम पर विगत 11 वर्षो मे 19 करोड़ रूपये व्यय होने के बाद भी मोटर मार्ग अधिकांश स्थानो पर जानलेवा बना हुआ है । विगत वर्ष लगभग पांच करोड़ की लागत से हुए डामरीकरण के जगह- जगह उखड़ने से मोटर मार्ग तालाबो मे तब्दील होता जा रहा है जिससे द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियो व मदमहेश्वर घाटी के दर्जनो गांवो के ग्रामीणो को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड रही है । इन दिनो विभाग द्वारा कुछ स्थानो पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवालो का निर्माण तो किया जा रहा है मगर गुणवत्ता के अभाव मे सुरक्षा दीवाले कभी भी धराशाई हो सकती है । स्थानीय जनता का कहना है कि मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए स्वीकृत मे विभागीय अधिकारियो की जेबो मे मोटा कमीशन गायब होने के कारण योजना का धरातलीय क्रियान्वयन नही हो पाया है । बता दे कि वित्तीय वर्ष 2015/16 मे पीएमजीएसवाई द्वारा ऊखीमठ – मनसूना – रासी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर 14 करोड़ रूपये व्यय किये गये थे । मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए स्वीकृत धनराशि का धरातलीय क्रियान्वयन न होने पर मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियो ने वर्ष 2019 मे तहसील मुख्यालय पर कई दिनो तक आन्दोलन कर मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर व्यय करोड़ो रूपये की जांच की मांग की थी । वित्तीय वर्ष 2021/22 मे उक्त मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन को स्थानांतरित हुआ था वित्तीय वर्ष 2023/24 मे लोक निर्माण विभाग द्वारा भी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर पांच करोड़ रूपये व्यय करने के बाद भी मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है । मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है । व्यापार संघ अध्यक्ष मनसूना अवतार राणा का कहना है कि मोटर मार्ग पर डामरीकरण उखड़ने से मोटर मार्ग तालाबो मे तब्दील होता जा रहा है । ग्रामीण हर्षमणि सेमवाल ने बताया कि मोटर मार्ग पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है । वही दूसरी ओर विभागीय अधिकारियो से सम्पर्क करना चाहा मगर सम्पर्क नही हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!