उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

वारदात : दो बेटों ने की बाप की नृशंस हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी, 

बिपिन सेमवाल

ऊखीमठ/गुप्तकाशी। गुप्तकाशी – कालीमठ मोटर मार्ग के निकट त्रिवेणी घाट में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या का आरोप उसके बेटों पर लगाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बेडूला गांव निवासी बलबीर सिंह (48) का त्रिवेणी घाट में चाय का खोखा भी है। इसके साथ ही वह अपने छोटे बेटे के साथ नदी से रेत निकालने का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही महाराष्ट्र से घर आए दूसरे बेटे के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी, नौबत यहां तक आ पहुंची कि दोनों बेटों ने पिता का गला दबा दिया । लोगों की मानें तो बाप की हत्या करने के बाद हत्या में प्रयुक्त किया गया धारदार हथियार भी घटनास्थल पर मौजूद मिला। हत्या की भनक किसी को ना लगे, इसी बात को लेकर बेटों ने बाप का दाह संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रहरी द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि त्रिवेणी घाट में दो बेटों ने मिलकर अपने बाप की हत्या कर दी है। और आरोप से बचने के लिए उसे जलाने की कोशिश भी की गई थी ,लेकिन उससे पहले पुलिस मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंची जहां पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार पाया गया और शक के आधार पर दोनों बेटों को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है।

सीओ पीके घिल्डियाल ने बताया कि घटना गत रात्रि की है, ग्राम प्रहरी द्वारा बताने के बाद दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है,  सख्ती से पूछताछ जारी है। साथ ही अधजले शव को निकाल कर फॉरेंसिक लैब के लिए भेजा जाएगा । युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!