उत्तराखंड

दर्दनाक सड़क हादसा : बद्रीनाथ हाईवे पर रूद्रप्रयाग के समीप टेम्पो ट्रैवलर  खाई में गिरकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

रूद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसमें 23 लोग सवार थे। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस, स्थानीय लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में अभी तक करीब 18 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। घायलों को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया गया है। वहीं, हादसे में अभी तक मौत की खबर की पुष्टि नहीं को गई है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे सहित विभाग मौके पर मौजूद।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!