उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

दर्दनाक हादसा : बस को ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी की टक्कर

दर्दनाक हादसा : बस को ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी की टक्कर

बिपिन सेमवाल

गुप्तकाशी । राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी के निकट मस्ता में विश्वनाथ सेवा तथा स्कूटी की जबरदस्त टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार अन्य व्यक्ति घायल हो गया है । पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है ,जबकि घायल व्यक्ति को भी ट्रीटमेंट के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है । साथ ही विश्वनाथ बस चालक हीरा सिंह को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ चल रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग से विश्वनाथ सेवा हरिद्वार की ओर जा रही थी, कि मस्ता गदेरे में स्कूटी को ओवरटेक करते समय बस की चपेट में आने से स्कूटी में पीछे बैठा व्यक्ति क्वीलाखाल निवासी खेमराज मैठाणी (65)की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक पवन सिंह(28) पुत्र उमेश सिंह मूसा ढूंगी घायल हो गया । जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष गुप्तकाशी मय फोर्स घटनास्थल पर आकर मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं बस चालक हीरासिंह से पूछताछ जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!