दर्दनाक हादसा : केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत

दर्दनाक हादसा : केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा सामने आया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बच्चा अपने परिजनों के साथ केदारनाथ धाम से वापस लौट रहा था, इसी दौरान चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई और बच्चे के शव को पालकी के माध्यम से*एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी लाया गया।
मृतक बच्चे की पहचान यश, पुत्र रोहताश यादव, उम्र 5 वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
हादसे के बाद पैदल मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी में जुटी हैं।



