उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगारशिक्षा

राईका फाटा में तीन दिवसीय तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

फाटा। राजकीय इंटर कॉलेज फाटा में तीन दिवसीय तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व्यवसायिक शिक्षा के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रूद्रप्रयाग द्वारा राजकीय इंटर कालेज फाटा में तीन दिवसीय तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया गया।
तीन दिवसीय तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा उद्यमिता विकास कार्यशाला का समापन छात्र-छात्राओं द्वारा लकड़ी की बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी के साथ संपन्न हुआ।
कार्यशाला जिला शिक्षा तथा प्रशिक्षण संस्थान रूद्रप्रयाग के तत्चाधान में आयोजित की गयी. विद्यालय स्तर पर कार्यशाला का प्रबंधन एवं संयोजन कार्य शिक्षक मनीष मैठाणी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ 30 नवम्बर को किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के कुल 35 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यशाला में स्थानीय शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए मास्टर ट्रेनर करिश्मा द्वारा लकड़ी से भगवान केदारनाथ, बद्रीनाथ तथा धारी देवी मंदिर की कलाकृतियों का निर्माण करना सिखाया गया। इसके अतिरिक्त लकड़ी के पेन स्टैंड तथा टी कोस्टर की रचना करना भी बच्चों को सिखाया गया।
समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ग्राम प्रधान जामू गीतांजलि देवी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा प्राचार्य सीपी रतूड़ी एवं प्रधानाचार्य राईका फाटा शुभलक्ष्मी सेमवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम समापन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा प्राचार्य सीपी रतूड़ी ने बताया कि डायट रूद्रप्रयाग जनपद के विद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि किताबी शिक्षा के साथ ही बच्चों के भविष्य को और बेहतर करने हेतु व्यवसायिक शिक्षा का ज्ञान भी आवश्यक है। प्रधानाचार्य राईका फाटा शुभलक्ष्मी सेमवाल ने सभी आगंतुक अतिथि का स्वागत किया उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा का कार्यशाला हेतु आभार प्रकट किया, तथा उन्होंने कहा कि बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा देने हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा निरन्तर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान सभी प्रशिक्षण ले रहे छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता विनोद कुमार यादव ने बच्चो को इस कला की बारीकियों के गुर सिखाए, तथा प्रवक्ता विजय कुमार चौधरी ने निर्माण के उपरान्त बने हुए उत्पादों का विपणन करने के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, पीटीए अध्यक्ष जसपाल राणा, एसएमसी अध्यक्ष अमित सेमवाल, अध्यापक केसरी प्रसाद तिवारी, देवी प्रसाद सेमवाल, जगदीश नेगी, वेंकट रमण सेमवाल, जय प्रकाश जमलोकी, दिनेश राणा, बीरेंद्र दत्त सेमवाल, जगत सिंह बर्त्वाल सहित शिक्षक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एव अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!