अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला का समापन

अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला का समापन
गुप्तकाशी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में पीएम श्री योजना के तहत तीन दिवसीय गाइडेंस एंड कैरियर काउंसलिंग, उद्यमिता विकास कार्यशाला का समापन हुआ।
अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा रुद्रप्रयाग से आए प्रशिक्षकों डॉ विनोद यादव, विजय चौधरी एवं श्रीमती करिश्मा के माध्यम से सूक्ष्म उद्योग को किस प्रकार चलाया जाता है इसके साथ ही स्थानीय मंदिर कलाकृतियों का लेजर कटिंग के माध्यम से निर्माण तथा इस दौरान छात्र छात्राओं ने विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण भी किया।
मंगलवार को विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला के समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी सुबोध चंद्र सेमवाल ने की, उन्होंने कहा की इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन से छात्रों में रोजगार के प्रति रुचि उत्पन्न होती है और वह भविष्य के प्रति सजग होते हैं पीएम श्री योजना के अंतर्गत लगातार विद्यालय में इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है और भविष्य में भी किया जाता रहेगा जो कि भविष्य में छात्र- छात्राओं के लिए स्वरोजगार परक सिद्ध होगी। सभी छात्र छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती शशि देवी, पीटीए अध्यक्ष बंशीधर अंथवाल, रमेश चंद्र सती, दिनेश सिंह नेगी, दिलबर सिंह कोटवाल, सुभाष सेमवाल, राधा देवी, दिगंबर सिंह नेगी, कलम सिंह नेगी, महेश कुमार चौहान, मनमोहन सिंह कंडारी, अरविंद कुमार गैरोला, तीरथ प्रसाद सजवान, मनवर सिंह नेगी, अनिल कुमार भट्ट, पंकज भट्ट, प्रेम बल्लभ सिरस्वाल, उमेद सिंह चौहान, दीक्षा तिवारी, सीमा सती, कुलदीप सिंह रमोला सहित विद्यालयी शिक्षक एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



