उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गौरीकुंड के व्यपारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गौरीकुंड के व्यपारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

फाटा। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड में व्यापारियों ,ग्रामीणों एवं सफाई मित्रों द्वारा मंदाकिनी नदी किनारे व बाजार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
केदारनाथ यात्रा के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड में व्यापरियों द्वारा गुरुवार को व्यपार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में गौरीमाई मन्दिर परिसर, मंदाकिनी नदी तट, गर्म कुंड , अस्पताल सहित गौरीकुंड अपर बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें व्यपारी, ग्रामीण व जिला पंचायत एवं सुलभ इंटरनेशनल के सफाई मित्र मौजूद रहे।
व्यपार मंडल अध्यक्ष गौरीकुंड रामचंद्र गौस्वामी ने बताया कि नगर क्षेत्र में गंदगी पड़ी हुई है नालियों से पानी बाहर आ रहा है कई बार शासन प्रशासन को सूचित किया गया परन्तु आज तक कोई कार्य नही हो पाया है, आज सभी व्यापारियों द्वारा गौरीकुंड में कूड़े को एकत्र किया गया। वहीं नदी किनारे फैली गंदगी को भी साफ कर सभी व्यसायियों को नदी में गंदगी न डालने हेतु जागरूक भी किया गया।
इस दौरान व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश गोस्वामी, संजय गोस्वामी,गौरीशंकर गोस्वामी, अजय तिवारी, सुशील गोस्वामी, राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी सहित सफाई मित्र भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!