उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता 20 लोगों की खोजबीन तीसरे दिन भी रही जारी, नही मिली कोई सफलता….

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता 20 लोगों की खोजबीन तीसरे दिन भी रही जारी, नही मिली कोई सफलता

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में 23 लोग हताहत हुए हैं जिनमें तीन शवों को रेस्क्यू अभियान में खोज निकाला गया लेकिन अभी भी 20 शवों की तलाश जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत गुरुवार देर रात गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज रविवार को तीसरे दिन भी लगातार घटना स्थल व नदी के किनारे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का सघन अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि आज पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्बारा अपने अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन केमरे द्बारा भी सर्च अभियान किया गया। वहीं धारी देवी से कुण्ड बैराज तक सर्च रेस्क्यू व खोजबीन अभियान चलाया गया । उन्होनें बताया कि टीमो द्वारा विशम कठिन परिस्थितियों मे सर्च रेस्क्यू व खोजबीन कार्य किया जा रहा है किन्तु टीमों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है और न हीं किसी लापता व्यक्तियों का कोई सुराग मिल पाया है।  सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, फायर सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमें मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!