
पहाड़ में एक बार फिर आया लव जिहाद का मामला, हिन्दू सगठनों ने किया प्रदर्शन, युवक के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की मांग…..पढ़ें खबर..
चंबा में लव जिहाद मामले में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन
समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग
टिहरी। जनपद टिहरी के चंबा कस्बे में लव जिहाद का मामला सामने आने पर हिन्दू संगठनों से जुड़े लागों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
शनिवार देर शांय को समुदाय विशेष का युवक चंबा कस्बे से एक नाबालिग को भगाने का प्रयास कर रहा था, ऐन वक्त पर परिजनों को इसकी भनक लग गई और नाबालिग बच गई। वहीं, रविवार को घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल, स्थानीय लोग और व्यापारियों ने लव जेहाद के विरोध में बाजार बंद कर रैली निकाली। उन्होंने पुलिस से नाबालिग को भगाने वाले की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चंबा बाजार में लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुये बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विहिप के जिलाध्यक्ष यशपाल सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जो लव जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश करेगा, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पहाड़ की शांतवादियों में इस प्रकार के कृत्य बर्दाश्त नही किये जायेंगे। उन्होंने पुलिस से शीघ्र नाबालिग को भगाने वाले युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है। हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने समुदाय विशेष युवक के खिलाफ चंबा थाने में देते हुये कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में विहिप विभाग मंत्री सुरम तोपवाल, जिला मंत्री विनय तिवाड़ी, प्रखंडध्यक्ष प्रमोद डोभाल, राकेश सजवाण, सागर कोठारी, आयुष कोठारी, परमजीत सजवाण, बलवीर राणा, चन्दन सिंह राणा, साब सिंह चौहान, धीरेंद्र रावत, दीपांशु, रोहित सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
उधर,सीओ टिहरी एसपी बलूनी ने कहा कि समुदाय विशेष युवक द्वारा एक नाबालिग से सोशल साइट इंस्टग्राम पर कॉमेंट किये जाने के मामले में हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने समुदाय विशेष युवक के खिलाफ तहरीर देते हुये कार्यवाही की मांग की है। युवक फरार चल रहा है, पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करेगी। नियमुनसार जो वैधानिक कार्यवाही होगी उसे कर दिया जाऐगा। कस्बे में पूरी तरह से शांति है।



