डोळ्या देवी डेंजर जोन पर ट्रक का पिछला पहिया सड़क से हुआ बाहर हादसा होने से बाल बाल बचा, साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही हुई सुचारू

डोळ्या देवी डेंजर जोन पर ट्रक का पिछला पहिया सड़क से हुआ बाहर हादसा होने से बाल बाल बचा, साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही हुई सुचारू
रुद्रप्रयाग /फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोल्या देवी स्लाइडिंग जोन पर दोपहर एक बजे करीब गुप्तकाशी की ओर से माल से भरा ट्रक वाहन आ रहा था वाहन का पिछला पहिया एका एक सड़क पर मिट्टी में धंस गया जिस से ट्रक राजमार्ग पर तिरछा हो गया। गनीमत रही की हादसा होने से बच गया। वाहन के राजमार्ग पर फंस जाने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
स्थानीय लोगों द्वारा राजमार्ग विभाग को सूचित करने के एक घंटे बाद मौके पर मशीन पहुंची। मशीन द्वारा ट्रक को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन समान से भरा होने के कारण मशीनों को निकालने में काफी कठिनाई होने लगी, ट्रक को खाली करने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद करीब 4 बजे ट्रक सुरक्षित निकाल दिया गया।
राजमार्ग विभाग द्वारा उस स्थान पर सड़क को आवाजाही के लिए सही करने के बाद 4 बजकर 30 मिनट पर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई।



