
ब्रेकिंग : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल को कांग्रेस हाई कमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल को पार्टी हाई कमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। गणेश गोदियाल को राजस्थान चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
आपको बता दे की उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है गणेश गोदियाल, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बनने के बाद गणेश गोदियाल का भी बढ़ा पार्टी में कद बढ़ गया है।
यह अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।



