उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

विकासखंड ऊखीमठ के 34 ग्राम पंचायतो के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। विकासखंड की 34 ग्राम पंचायतो के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो को खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। 32 ग्राम पंचायतो का कोरम पूरा न होने से उन ग्राम पंचायतो के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल नही हो सके।

विभिन्न ग्राम पंचायत के 214 ग्राम पंचायत सदस्यो को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मे पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास की प्रथम कडी है इसलिए विकास कार्यो को गति देने के लिए ग्राम स्तर पर सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होने कहा की ग्राम स्तर पर विकास कार्यो को गति देने के लिए प्रधानो , ग्राम पंचायत सदस्यो, गांव के विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियो व आम जनता की सहभागिता अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होने कहा कि शासन के निर्देशो के अनुपालन मे गुरूवार को ग्राम पंचायतो की प्रथम खुली बैठक का आयोजन होना तय हुआ है तथा प्रथम बैठक मे ही आगे की विकास योजनाओ की कार्ययोजना तैयार की जानी है। सहायक खण्ड विकास अधिकारी जंगी लाल आर्य ने कहा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो की ईमानदारी , निष्ठा , लगन , समर्पण भावना से गांवो के विकास को गति मिल सकती है । सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत बलबीर लाल ने बताया की न्याय गुप्तकाशी 67 , मनसूना 44 , ऊखीमठ 29 , ल्वारा 28, फाटा 46 सहित कुल 214 ग्राम पंचायत सदस्यो को न्याय पंचायत स्तर पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर प्रधान बुरूवा मदन भट्ट, कालीमठ प्रदीप राणा, रुद्रपुर मंजू देवी, गौरीकुंड कुसुम देवी, जाल मल्ला त्रिलोक रावत, जाल तल्ला प्रदीप राणा, रासी सोनिया पंवार, पाली सरूणा बृजेश पंत , उनियाणा विशाम्बरी देवी , उथिण्ड जयकृत कुवर , उषाडा प्रतिपाल बजवाल, फापज आशा देवी, राऊलैंक बीना देवी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!