उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक भगवान भैरव नाथ के विधि विधान के साथ खुले कपाट

केदारनारनाथ धाम में खुले भैरवनाथ के कपाट
भैरवनाथ को पूजा जाता है केदारनाथ भगवान के क्षेत्ररक्षक के रूप में
भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद आज सांय से शुरू होंगी केदारनाथ की आरती

रूद्रप्रयाग। हिमालय में विराजमान विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के क्षेत्ररक्षक भगवान भैरवनाथ के कपाट भी आज विधिवत खुल गये हैं। भैरवनाथ भगवान के कपाट खुलने के बाद अब सांय से नित्य भगवान केदारनाथ की आरती होंगी और भोग लगेगा।
केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर्व पर खुल गये थे। आज शनिवार को केदारनाथ धाम में स्थित केदारनाथ के क्षेत्ररक्षक भगवान भैरवनाथ के कपाट भी खुल गये हैं। केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने भैरवनाथ के कपाट खोले। बता दें कि भैरवनाथ भगवान केदारनाथ के क्षेत्ररक्षक के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता के अनुसार जब केदारनाथ के कपाट बंद होते हैं तो भैरवनाथ भगवान ही समस्त केदारनगरी की रक्षा करते हैं। जब तक भैरवनाथ के कपाट नहीं खोले जाते हैं, तब तक केदारनाथ भगवान की आरती नहीं होती है और भोग भी नहीं लगता है। भैरवनाथ के कपाट सिर्फ मंगलवार या फिर शनिवार को खोले जाते हैं। आज शनिवार को केदारनाथ के पुजारी ने विधि-विधान से भैरवनाथ के भी कपाट खोल दिये हैं। अब सांय से बाबा केदार की संध्याकालीन आरती शुरू हो जाएगी। अब भक्त केदारनाथ के अलावा भैरवनाथ के भी दर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!