उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिकराष्ट्रीय

तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन हुआ समाप्त धाम में देर सांय खुले सभी होटल, लाॅज और दुकानें,

केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन हुआ समाप्त
धाम में खुले सभी होटल, लाॅज और दुकानें,
पैदल मार्ग पर भी संचालित होने लगे घोड़े-खच्चर,
सुबह से प्रशासन कर रहा था तीर्थ यात्रियों से वार्ता,
यात्रा के पहले दिन 22 हजार तीर्थ यात्रियों ने किये बाबा केदार के दर्शन,
रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने केदारपुरी को बंद रखा था, लेकिन सांय होते ही तीर्थ पुरोहितों ने बंद को समाप्त कर दिया। बंद समाप्त होने के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन होने के साथ ही सभी दुकानें, होटल, लाॅज आदि खुल गये हैं, जिससे यात्रियों को भी सुविधा मिलने लग गई हैं। प्रशासन की ओर से तीर्थ पुरोहितों और घोड़े-खच्चर संचालकों से लगातार वार्ता की जा रही थी।
केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ धाम में तोड़ फोड़ किए जाने के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर तीर्थ पुरोहित समाज में आक्रोश बना था। प्रशासन से सफल वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है, जिसके बाद सभी व्यापारी, तीर्थ पुरोहित एवं अन्य लोग अपने-अपने कार्यो में लौट गए हैं।
जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने अपने भवन और भवनों के मुआवजे को लेकर बंद किया था। तीर्थ पुरोहितों से लगातार वार्ता चल रही थी। वार्ता सफल रही। इसी तरह से घोड़े-खच्चर संचालक भी रास्ता सही होने आदि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे और सांय तक उनकी हड़ताल भी समाप्त हो गई और यात्रा विधिवत सुचारू है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 22 हजार के करीब तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!